सिकंदराबाद में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा के सिकंदराबाद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा के सिकंदराबाद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण के साथ सुरेश राणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच संगठन की मजबूती, व्यापक जनसंपर्क अभियानों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि आदरणीय सुरेश राणा का लंबा राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके इस दौरे से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी, जिससे जनसेवा के कार्यों में तेजी आएगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.