बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ककोड़ मंडल की आगामी कार्यक्रमों को लेकर मासिक बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ककोड़ मंडल की आगामी कार्यक्रमों को लेकर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी योजनाओं, संगठनात्मक मजबूती और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है। संगठन की एकजुटता ही पार्टी की असली ताकत है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा (BJYM), जिला उपाध्यक्ष भवतोष गुर्जर, कुलदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष लालित भाटी, नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल, भूमि विकास बैंक चेयरमैन वीरेंद्र सिंह बिधूड़ी सहित मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#UP पुलिस मे रिकॉर्ड तोड़ तबादले, 206 #डिप्टी #एसपी तबादले किए गए pic.twitter.com/SuGOUVENRR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2026













