बुलन्दशहर: स्याना पुलिस ने साइबर ठगी के 9,998 रुपये कराए वापस, पीड़ितों के खाते में लौटी रकम

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के थाना स्याना की साइबर हैल्प डेस्क ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर ठगी के शिकार दो लोगों की कुल 9,998 रुपये की धनराशि अथक परिश्रम कर उनके बैंक खातों में वापस कराई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलन्दशहर जनपद के थाना स्याना की साइबर हैल्प डेस्क ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर ठगी के शिकार दो लोगों की कुल 9,998 रुपये की धनराशि अथक परिश्रम कर उनके बैंक खातों में वापस कराई।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2025 को कस्बा स्याना निवासी रोहिल चौधरी ने 4,998 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी क्रम में 24 अप्रैल 2025 को नयागांव थाना स्याना निवासी राखी चौधरी ने 5,000 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दी।

थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए क्रमशः 4,998 रुपये और 5,000 रुपये दोनों शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों में वापस कराए। रकम वापस मिलने पर आवेदकों ने थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति से खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवी नम्बर इत्यादि साझा न करें और खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरन्त 1930 पर कॉल करें।

इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक श्री रामनारायण सिंह, उ0नि0 ब्रज गोपाल सोलंकी, उ0नि0 आनन्द कुमार दुबे, का0 विरीत सरोहा और का0 कृष्ण कुमार कौशिक की भूमिका रही।

 

Voice Of News24