बुलंदशहर: एक बाइक पर 7 लड़के! शिव चौक पर जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल

अनूपशहर (बुलंदशहर)

प्रशासन की तमाम सख्ती और भारी-भरकम जुर्माने के बावजूद युवाओं में रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर छाने के लिए जानलेवा स्टंट करने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रशासन की तमाम सख्ती और भारी-भरकम जुर्माने के बावजूद युवाओं में रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर छाने के लिए जानलेवा स्टंट करने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर से सामने आया है, जहां सोमवार दोपहर एक ही मोटरसाइकिल पर सात युवक सवार होकर बीच सड़क पर खुलेआम स्टंटबाजी करते नजर आए। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब बाइक नंबर के आधार पर इन हुड़दंगियों की तलाश में जुट गई है।

बीच चौराहे पर मौत को दावत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ, जो नगर के प्रमुख शिव चौराहे (शिव चौक) का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक ही बाइक पर सात युवक बैठे हुए हैं।

अपनी जान के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की सुरक्षा को ताक पर रखकर ये युवक मुख्य बाजार में स्टंट कर रहे थे। वहां मौजूद कुछ राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया हालांकि समाचार पत्र इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Voice Of News24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.