महराजगंज: पंचायत सचिवालय में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश, 6 लाख के सामान और अवैध पिस्टल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पंचायत सचिवालय में हुई चोरी की एक सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरप्रांतीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने करीब छह लाख रुपये कीमत का चोरी का शत्-प्रतिशत सामान, एक अवैध .32 बोर पिस्टल, जिंदा कारतूस और नाजायज चाकू बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व वाली टीम द्वारा अंजाम दी गई है।

18 मई की रात सचिवालय को बनाया था निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसहिया खुर्द स्थित पंचायत सचिवालय में बीते 18 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला था। चोरों ने ताला तोड़कर वहां रखे कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनिटर, प्रिंटर, सीसीटीवी का डीवीआर समेत तमाम कीमती उपकरण पार कर दिए थे। इस संबंध में थाना श्यामदेउरवा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार सुरागकसी में जुटी थी।

मोहम्मदपुर के पास से हुई गिरफ्तारी, भारी मात्रा में सामान बरामद

पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए ग्राम मोहम्मदपुर के पास से दो संदिग्धों को दबोच लिया। जामा तलाशी और पूछताछ में उनकी पहचान हुई अफरोज पुत्र मैनुद्दीन निवासी- बसहिया बुजुर्ग, महराजगंज इसके पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

अब्दुल अजीज पुत्र सफीउल्लाह निवासी- तरकुलवा भटगांवा, महराजगंज इसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक गुप्त ठिकाने से पंचायत सचिवालय से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया।

बरामद सामान की सूची

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: 5 मॉनिटर, 2 सीपीयू (CPU), 1 प्रिंटर, 1 सीसीटीवी डीवीआर, लैपटॉप चार्जर।

अन्य सामग्री: सोलर पैनल, डी-लिंक डिवाइस, टूल्लू पंप, मोबाइल फोन और कुछ नकदी।

वारदात में प्रयुक्त वाहन: चोरी की घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई एक पल्सर मोटरसाइकिल।

रेकी कर सरकारी भवनों को बनाते थे निशाना

पुलिस पूछताछ में शातिर चोरों ने अपना तौर-तरीका कुबूल किया है। वे दिन के समय सरकारी भवनों, स्कूलों और सचिवालयों की गुप्त रूप से रेकी करते थे। वहां की सुरक्षा व्यवस्था और कीमती सामानों का अंदाजा लगाने के बाद, रात के सन्नाटे में सुनियोजित तरीके से ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास है और इन पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष का बयान

बसहिया खुर्द पंचायत सचिवालय में हुई चोरी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अतिरिक्त धाराएं तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार और उनके हमराही कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस मुस्तैदी की सराहना की है।

 

Voice Of News24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.