बुलंदशहर: क़स्बा अहार शरीफ़ में दरगाह सैयद अली हुसैन शाह साहब का 83वाँ उर्स आज से, कव्वाली के शानदार मुकाबलों से सजेगी महफिल

बुलंदशहर


बुलंदशहर जनपद के क़स्बा अहार शरीफ़ में हिन्दू-मुस्लिम यकजहती के प्रतीक क़स्बा अहार शरीफ़ में दरगाह सैयद अली हुसैन शाह साहब का 83वाँ उर्स 1 जून  से 7 जून  बड़ी शान व शौकत के साथ मनाया जाएगा। उर्स का उद्घाटन चौधरी अजय सिंह प्रधान द्वारा किया जाएगा। उर्स का उद्घाटन चौधरी अजय सिंह प्रधान द्वारा किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क़स्बा अहार शरीफ़ में हिन्दू-मुस्लिम यकजहती के प्रतीक क़स्बा अहार शरीफ़ में दरगाह सैयद अली हुसैन शाह साहब का 83वाँ उर्स 1 जून  से 7 जून  बड़ी शान व शौकत के साथ मनाया जाएगा। उर्स का उद्घाटन चौधरी अजय सिंह प्रधान द्वारा किया जाएगा।

उर्स कमेटी के अनुसार, 1 जून को सुबह कुरआन ख्वानी के बाद नमाज़े ज़ोहर में महफ़िले मिलाद शरीफ़, नमाज़े इशा के बाद कुल शरीफ़ और मुशायरा होगा। 2 जून को नमाज़े इशा के बाद चादर पोशी व समा कव्वाली का आयोजन होगा, जिसमें शमसुद्दीन कव्वाल अलीगढ़, सिराज साबू कव्वाल और इकरारुद्दीन कव्वाल अहार अपनी प्रस्तुति देंगे।

3 जून को शाहदू शादाब कव्वाल मुरादाबाद और आसिफ़ सफ़ीर कव्वाल दिल्ली व रामपुर वालों का शाबुदार मुकाबला होगा। 4 जून को दिलशबर मैनाज कव्वाल बदायूं और मुस्कान डिस्को कव्वाल पीलीभीत आमने-सामने होंगे। 5 जून को फरहद पार्टी कव्वाल उझारी, फज्जाद अज़मेरी कव्वाल और समर पार्टी कव्वाला सम्भल का मुकाबला होगा। 6 जून को हाजी तस्लीम आरिफ़ कव्वाल सैदपुर बदायूं, बेबी डिस्को व ज़हरा डिस्को कव्वाल का शाबुदार मुकाबला होगा। उर्स का समापन 7 जून को सुबह 8 बजे कुल शरीफ़ के साथ होगा।

सदर सज्जादा नशीन सैय्यद अब्दुल बासित मियाँ शाह साहब अहार ने बताया कि दरगाह सैय्यद अली हुसैन शाह साहब व दरगाह सैय्यद एनाज हुसैन शाह साहब, क़स्बा अहार आने वाले सभी ज़ायरीनों का पुरखुलूस इस्तकबाल करती हैं। अवसर पर इनाम खा, रशीद अली एयरटेल शॉप, मोईन अली, नौसाद अली, डॉ शौकीन अहमद, राहत अली आहार बी, कमेटी मेंबर है।

 

Voice Of News24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.