महराजगंज: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर भारी बवाल, शव सड़क पर रख परिजनों ने काटा हंगामा,अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

निचलौल (महराजगंज)

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल कस्बा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल कस्बा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में भारी हंगामा किया। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए नवजात शिशु को सुरक्षित बचा लिया है।

ऑपरेशन के बाद अचानक बिगड़ी प्रसूता की हालत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पैकौली निवासी 27 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर बीती रात परिजनों ने निचलौल के श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन (सिजेरियन) से डिलीवरी कराने की सलाह दी, जिस पर परिजन राजी हो गए। ऑपरेशन के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद प्रसूता की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों का गंभीर आरोप: “मौत छिपाकर गोरखपुर ले जा रहे थे डॉक्टर

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो चुकी थी, जिससे घबराकर अस्पताल प्रशासन ने अपनी कमी छुपाने के लिए नाटक रचा। उन्होंने परिजनों से कहा कि महिला की हालत गंभीर है और बेहतर इलाज के बहाने आनन-फानन में शव को एक निजी वाहन से गोरखपुर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, रास्ते में ही परिजनों को सच का पता चल गया और वे शव के साथ वापस अस्पताल लौट आए।

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल

प्रसूता की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव को सड़क पर रख दिया और जाम लगाने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही निचलौल थाना अध्यक्ष अंकित सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को ढाढस बंधाया और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई का भरोसा देकर करीब काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया।निचलौल के श्री बालाजी हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने नाराजगी जताई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है। परिजनों की तरफ से लिखित तहरीर ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.