बुलंदशहर
बुलंदशहर डीएम रोड स्थित शांति नगर क्षेत्र में सोमवार रात एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने मामले को संदिग्ध बताया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर डीएम रोड स्थित शांति नगर क्षेत्र में सोमवार रात एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने मामले को संदिग्ध बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम से जांच कराई।
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी मृतका मोनिका की बहन दुर्गेश ने बताया कि मोनिका की शादी 22 फरवरी 2026 को नरसैना क्षेत्र के गांव कपसाई निवासी राहुल से हुई थी।
दुर्गेश के अनुसार, बीती रात करीब 8 बजे मोनिका से फोन पर बात हुई थी और वह ठीक थी। इसके बाद लगभग 12 बजे ससुराल पक्ष से फोन आया कि मोनिका ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
मायका पक्ष का कहना है कि घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध लग रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026






















