औरैया/बिधूना
लखनऊ में बिधूना निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित कार्यालय में भेंट की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ में बिधूना निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित कार्यालय में भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से बिधूना क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मानवेंद्र सिंह का परिवार बिधूना क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहा है। उनके पिता, स्वर्गीय गजेंद्र सिंह, बिधूना से पांच बार विधायक चुने गए थे। उनकी पत्नी मंजू सिंह भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और लगातार जनता की सेवा कर रही हैं।
वह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और बिधूना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के लिए लगातार काम कर रही हैं। वर्तमान में, मंजू सिंह भाजपा के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विभाग की प्रदेश सहसंयोजक के रूप में काम कर रही हैं।
इस उच्च स्तरीय मुलाकात के बाद बिधूना क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि इस वार्ता से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026






















