अवैध मिट्टी परिवहन में लिप्त न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर सीज, सिन्दुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिन्दुरिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिन्दुरिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने अवैध रूप से मिट्टी का खनन व परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है।

दस्तावेज न दिखाने पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम जब क्षेत्र में चेकिंग पर थी, तभी सिन्दुरिया से पतरेंगवा मार्ग की तरफ से मिट्टी लदा हुआ एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर जांच की। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक से वाहन के आवश्यक कागजात सहित मिट्टी परिवहन से जुड़े वैध प्रपत्र और रॉयल्टी की मांग की गई, लेकिन चालक मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा।

बिना किसी वैध अनुमति और कागजात के अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन किए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम द्वारा न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर (वाहन संख्या: UP 56 AC 4781, चेसिस नंबर: NHN 3600 ZJH 435658, इंजन नंबर: 239018 DX) को मिट्टी लदी ट्रॉली सहित मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) की धारा 207 के तहत ऑनलाइन सीज कर दिया गया। सीज किए गए वाहन को सुरक्षित लाकर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सिन्दुरिया के थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, रिरो. कांस्टेबल निखिल कुमार सौरभ, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, रिक्रूट कांस्टेबल शशिकांत खरवार और रिक्रूट महिला कांस्टेबल सोनम शामिल रहीं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.