12 वर्षीय बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने जारी किया तलाश पोस्टर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव से एक 12 वर्षीय बालक बीते 20 मई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव से एक 12 वर्षीय बालक बीते 20 मई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश के लिए पोस्टर जारी किया है और आमजन से सहयोग की अपील की है।

परिजनों के अनुसार, रोहित प्रजापति (उम्र लगभग 12 वर्ष) पुत्र अजय, निवासी ग्राम कसमरिया, पोस्ट पनेवा पनेई, थाना सिंदुरिया, आगामी 20 मई 2026 को दोपहर करीब तीन बजे घर से अचानक निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश करने के बाद भी रोहित का कुछ पता नहीं चल सका।

पुलिस द्वारा जारी पोस्टर के मुताबिक, लापता बालक रोहित का रंग सांवला और लंबाई करीब चार फीट है। घर से निकलने के समय उसने पीले रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी।

सिंदुरिया थाना पुलिस और पीड़ित परिजनों ने संयुक्त रूप से जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस हुलिये के बालक के संबंध में कोई भी जानकारी या सुराग मिले, तो वह तत्काल सिंदुरिया थाना अथवा परिजनों के संपर्क नंबरों पर सूचना देकर मदद करें। पुलिस टीमों का गठन कर बालक की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.