थाना क्षेत्र फरेंदा के निरनाम पूर्वी टोला तिलकहना में करंट से झुलसा मासूम, 3 बार शिकायत के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा निरनाम पूर्वी के टोला तिलकहना में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा निरनाम पूर्वी के टोला तिलकहना में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ रास्ते में नीचे लटक रहे जर्जर बिजली के तार की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा तीन बार लिखित और मौखिक शिकायत किए जाने के बाद भी जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन अपनी लापरवाही पर अमादा रहे, जिसका खामियाजा एक मासूम को भुगतना पड़ा।

जर्जर तार ने ली मासूम को चपेट में

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा निरनाम पूर्वी निवासी मोहम्मद आस का 8 वर्षीय पुत्र अशफाक अहमद घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह सड़क पर काफी नीचे तक लटक रहे जर्जर और नंगे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही बच्चा तड़पकर जमीन पर गिर गया और बुरी तरह झुलस गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बमुश्किल तार से अलग किया। आनन-फानन में मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  फरेन्दा ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद से मासूम की मां नसीमा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है।

अधिकारियों की उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

पीड़ित पिता मोहम्मद आस और ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में लंबे समय से बिजली के तार और पोल अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। इसके समाधान के लिए स्थानीय JE और लाइनमैन से तीन बार शिकायत कर इसे ठीक करने की गुहार लगाई गई थी। लेकिन हर बार अधिकारियों ने केवल खोखला आश्वासन दिया और धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं की। विभाग की इसी उदासीनता के कारण आज बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी महराजगंज व विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, गांव के जर्जर तार-पोल बदले जाएं तथा घायल बच्चे को सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज व मुआवजा दिलाया जाए।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.