भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर एसएसबी-एपीएफ की समन्वय बैठक, संयुक्त गश्त पर जोर

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज की समवाय ठूठीबारी में नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज की समवाय ठूठीबारी में नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ तस्करी, घुसपैठ और अन्य सीमापार अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को प्रभावी बनाने तथा संयुक्त कार्रवाई को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि सीमावर्ती नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना दोनों देशों की शीर्ष प्राथमिकता है।

समन्वय बैठक के उपरांत एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त टीम ने ठूठीबारी मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर राजाबारी स्थित सीमा स्तंभ संख्या 505 से 506 तक सघन गश्त की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही, उनसे अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवांछित तत्व दिखने पर इसकी सूचना तत्काल सुरक्षा बलों को दें।

ठूठीबारी एसएसबी बीओपी प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की समन्वय बैठकों एवं संयुक्त गश्त का आयोजन किया जाता है, जिससे सीमा क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का माहौल निरंतर बना रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.