गायत्री परिवार ने निकाली जागरूकता रैली, नशामुक्त जीवन का दिया संदेश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को गायत्री परिवार के तत्वावधान में ‘व्यसनमुक्त भारत अभियान’ के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को गायत्री परिवार के तत्वावधान में ‘व्यसनमुक्त भारत अभियान’ के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से आम जनमानस को तंबाकू सहित अन्य नशीले पदार्थों के घातक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

यह जागरूकता रैली सिंदुरिया कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने हाथों में नशामुक्ति के प्रेरणादायी स्लोगन लिखे बैनर और तख्तियां ले रखी थीं। कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से तंबाकू, सिगरेट और अन्य नशों से होने वाले शारीरिक व आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई और लोगों से इसे तत्काल छोड़ने की अपील की गई।

जनसमूह को संबोधित करते हुए गायत्री परिवार के जिला संयोजक मंगरू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के अमूल्य स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी अंधकार में धकेलता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए व्यापक जन-जागरण और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने सभी नागरिकों से नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर एक स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में रामप्रीत कसौधन, सुभाष पटेल, मुन्नी पटेल, राजभवन मौर्य, अरविंद दुबे, उमेश शर्मा, रामफल गुप्ता, रमाशंकर चौधरी और बृजकिशोर लाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Voice Of News24

‘एक दीप योगी के नाम’ के साथ मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, पडियाताल मंदिर में तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ, पौधा वितरण, समरसता भोज और 1001 दीप प्रज्वलन के माध्यम से होगा सेवा एवं संस्कृति का महाआयोजन।

‘एक दीप योगी के नाम’ के साथ मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, पडियाताल मंदिर में तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ, पौधा वितरण, समरसता भोज और 1001 दीप प्रज्वलन के माध्यम से होगा सेवा एवं संस्कृति का महाआयोजन।