‘एक दीप योगी के नाम’ के साथ मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, पडियाताल मंदिर में तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ, पौधा वितरण, समरसता भोज और 1001 दीप प्रज्वलन के माध्यम से होगा सेवा एवं संस्कृति का महाआयोजन।

महराजगंज

महराजगंज जनपद के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर आगामी 5 जून को हिंदू युवा वाहिनी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर रविवार को पडियाताल मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर आगामी 5 जून को हिंदू युवा वाहिनी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर रविवार को पडियाताल मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम को भव्य और दिव्य स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई और अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक की अध्यक्षता हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा को समर्पित है। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पडियाताल मंदिर की पावन भूमि से सामाजिक समरसता का संदेश पूरे क्षेत्र में जाएगा। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड पाठ से जहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, वहीं पौधा वितरण से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही समरसता भोज के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूती मिलेगी। देर शाम नौतनवा में 1001 दीप प्रज्वलन और गंगा आरती के साथ ‘एक दीप योगी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना के लिए किया जाएगा।

यह रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा

5 जून को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पडियाताल मंदिर पर सुंदरकांड पाठ, सामाजिक समरसता भोज एवं पौधा वितरण का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद देर शाम को नौतनवा में 1001 दीप प्रज्वलन, भव्य गंगा आरती, प्रसाद वितरण तथा ‘एक दीप योगी के नाम’ कार्यक्रम का मुख्य आयोजन होगा।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस जन्मोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्ता, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सहानी, रामबचन साहनी, ग्राम प्रधान शेषमन सहानी, गणेश रौनियार, अर्जुन वरुण, भग्गन चौहान, कृष्ण कुमार पांडे और बैजनाथ गौड़ सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.