बलिया: जिसे ‘बहन’ बताकर पुलिस को गुमराह कर रहा था हत्यारा पति, मोबाइल के अश्लील वीडियो ने खोला राज; प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

बलिया

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर महज 24 घंटे के भीतर खौफनाक साजिश रची और अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर महज 24 घंटे के भीतर खौफनाक साजिश रची और अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति पुलिस के सामने अपनी प्रेमिका को अपनी सगी ‘बहन’ बताता रहा। हालांकि, पुलिसिया जांच और मोबाइल फोन से मिले अश्लील फोटो व वीडियो ने इस झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी के महज एक साल बाद ही रच दी मौत की साजिश

मृतका प्रीति प्रजापति की शादी 6 मार्च 2025 को रेवती नगर पंचायत (वार्ड नंबर-13) निवासी चुन्नीलाल प्रजापति के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रीति को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दरअसल, चुन्नीलाल का पिछले तीन साल से शोभा चौरसिया नाम की महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति को अपने रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर 22 मई को उसकी हत्या का पूरा ताना-बाना बुना।

घुमाने के बहाने दी बेहोशी की दवा, फिर झाड़ियों में ले जाकर दबाया गला

पुलिस पूछताछ में प्रेमिका शोभा चौरसिया ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी कहानी बयां की। शोभा ने बताया कि 22 मई की सुबह करीब 9 बजे वह चुन्नीलाल के कहने पर प्रीति को जिला अस्पताल बलिया से घुमाने के बहाने एक ई-रिक्शा में बैठाकर बयासी पुल की तरफ ले गई। चुन्नीलाल ने पहले से ही शोभा को एक नशीली पुड़िया दी थी, जिसे शोभा ने चुपके से पानी में मिलाकर प्रीति को पिला दिया।

प्रीति के बेहोश होते ही शोभा उसे लेकर बयासी पुल पर उतर गई। इस दौरान किसी को शक न हो, इसलिए वह प्रीति को अपनी भाभी और खुद को चुन्नीलाल की बहन बताती रही। कुछ ही देर में चुन्नीलाल भी अपनी बाइक से वहां पहुंच गया। दोनों बेहोश प्रीति को बाइक के बीच में बैठाकर शिवपुर दियर इलाके के पास सुनसान झाड़ियों में ले गए, जहां दोनों ने मिलकर गला दबाकर प्रीति की हत्या कर दी और शव को वहीं फेंक दिया।

गुमशुदगी का नाटक और मोबाइल से हुआ खुलासा

हत्या के बाद आरोपियों ने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए इलाके में प्रीति के लापता होने की अफवाह फैला दी। दो दिनों तक उसे ढूंढने का ढोंग करने के बाद, 24 मई को चुन्नीलाल ने खुद बलिया कोतवाली में जाकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसी बीच 24 मई को ही पुलिस को शिवपुर दियर के पास झाड़ियों से एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसकी शिनाख्त प्रीति के रूप में हुई।

संदेह होने पर पुलिस ने जब चुन्नीलाल और शोभा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो वे अंत तक भाई-बहन होने का दावा करते रहे। लेकिन जब साइबर सेल की मदद से दोनों के मोबाइल फोन खंगाले गए, तो उसमें मौजूद आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो ने उनके तीन साल पुराने अवैध संबंधों की पोल खोल दी। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों टूट गए और अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर सामान बरामद

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी शोभा चौरसिया को उसके घर के पास से और मुख्य आरोपी चुन्नीलाल प्रजापति को रेवती पावर हाउस बभनौली के पास एक खंडहर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के कान का सुई-धागा, एक पायल, कांच की चूड़ियां, कंगन, सिंदूरी ब्लाउज और एक पर्स (जिसमें 1355 रुपये थे) बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल सामान और 2 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.