रामपुर: बच्चों के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर घायल

रामपुर

रामपुर जनपद के शाहबाद तहसील के सैफनी थाना क्षेत्र स्थित बेरुआ गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर जनपद के शाहबाद तहसील के सैफनी थाना क्षेत्र स्थित बेरुआ गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्गों के बीच शुरू हुई कहासुनी लाठी-डंडों के खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

समझाने के बाद भी भड़क उठा विवाद

जानकारी के अनुसार, बेरुआ गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शुरुआती तौर पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए बच्चों को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों बच्चों के परिवारों के बड़े लोग भी आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ता चला गया।

लाठी-डंडे चलने से तीन लोग लहूलुहान

बातचीत से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे निकल आए और जमकर मारपीट हुई। इस लाठीजंग में गांव के निवासी सुभान, रिजवान और उबैद गंभीर रूप से चोटिल होकर लहूलुहान हो गए। गांव में अचानक हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी

झड़प की सूचना मिलते ही सैफनी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

“घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया था। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिलने के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.