शाहबाद: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

रामपुर

रामपुर जनपद के शाहबाद क्षेत्र में शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


रामपुर जनपद के शाहबाद क्षेत्र में शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, शाहबाद के चौकोनी गांव का निवासी मुनेश 22 अपने रिश्तेदार राहुल(21 (निवासी सौढला, थाना मिलक) के साथ बाइक पर सवार होकर शाहबाद गैस सिलेंडर लेने जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक बड़े गांव के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

भीषण टक्कर से दूर जा गिरे बाइक सवार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर काफी दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया।

हालत नाजुक, इलाज जारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Voice Of News 24