महराजगंज: एनसीसी शिविर के सातवें दिन कैडेट्स ने दिया ड्रिल टेस्ट, सब इंस्पेक्टर अंजलि राय से सीखे साइबर ठगी व ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाव के गुर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में आयोजित 102 एनसीसी बटालियन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC-152 के सातवें दिन कैडेट्स के कौशल विकास और सुरक्षा जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के फरेंदा स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में आयोजित 102 एनसीसी बटालियन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC-152 के सातवें दिन कैडेट्स के कौशल विकास और सुरक्षा जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

  

कैडेट्स ने दिखाया ड्रिल में दम, फायरिंग का हुआ कड़ा अभ्यास

शिविर के सातवें दिन सुबह ठीक 06:30 बजे ड्रिल टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 9 विभिन्न महाविद्यालयों और स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स ने पूरे अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का बारीकी से निरीक्षण कैंप कमांडेंट व सीओ लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने किया। इसके साथ ही, एनसीसी ग्रुप गोरखपुर के थल सेना कैंप के लिए चयनित फायरिंग टीम के होनहार कैडेट्स को नीलिंग घुटने के बल एवं स्टैंडिंग खड़े होकर पोजीशन से .22 राइफल से फायरिंग का कड़ा अभ्यास कराया गया।

साइबर ठगी एवं ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाव का मिला सबक

कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा की विशेष पहल पर शाम के सत्र में कैडेट्स के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

जागरूकता व्याख्यान: सत्र को संबोधित करते हुए सब इंस्पेक्टर अंजलि राय ने कैडेट्स को तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्होंने बताया कि साइबर ठग किस तरह नए-नए तरीके अपनाकर भोली-भाली जनता, विशेषकर लड़कियों को अपना निशाना बना रहे हैं।

‘डिजिटल अरेस्ट’ पर चेतावनी: उन्होंने आजकल चल रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे गंभीर फ्रॉड के बारे में विस्तार से समझाते हुए कैडेट्स को जागरूक किया।

बचाव के मूल मंत्र: सब इंस्पेक्टर ने हिदायत दी कि कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी (OTP) किसी से साझा न करें और किसी के डराने-धमकाने पर घबराकर तुरंत पैसे ट्रांसफर न करें। उन्होंने कहा, “जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।” किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया गया।

इसके अलावा, सत्र के दौरान जीसीआई आयुषी ने कैडेट्स को ‘जेंडर सेंसिटिविटी’ लैंगिक संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में कैंप कमांडेंट ने सब इंस्पेक्टर अंजलि राय का आभार प्रकट करते हुए उन्हें एनसीसी मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखरे देशभक्ति के रंग

शाम लगभग 7:00 बजे विवेकानंद इंटर कॉलेज (ठूठीबारी) एवं राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज (बाली, महाराजगंज) के कैडेट्स द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ये प्रस्तुतियां सामाजिक कुरीतियों और देशभक्ति के संदेश से ओत-प्रोत थीं। कैंप कमांडेंट ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और अनुशासन में रहने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है।

इस अवसर पर सूबेदार नंदलाल, हवलदार भूपेंद्र यादव, हवलदार बिपिन, सूबेदार सुमेर सिंह, हवलदार अनिल माने, लेफ्टिनेंट जय प्रकाश यादव, लेफ्टिनेंट ऋषिकेश, लेफ्टिनेंट डॉ. संजय कुमार, लेफ्टिनेंट अनिल प्रजापति सहित बटालियन का स्टाफ और भारी संख्या में कैडेट्स मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.