महराजगंज: गैलन में डीजल न मिलने पर भड़के किसान, सिसवा-घुघली मार्ग पर लगाया चक्का जाम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा-घुघली मार्ग पर स्थित मां भगवती किसान सेवा केंद्र (इंडियन ऑयल) के पेट्रोल पंप पर गैलन में डीजल देने से इनकार करने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा-घुघली मार्ग पर स्थित मां भगवती किसान सेवा केंद्र (इंडियन ऑयल) के पेट्रोल पंप पर गैलन में डीजल देने से इनकार करने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने पेट्रोल पंप के सामने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के इस हंगामे के चलते सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन घंटों पूरी तरह बाधित रहा।

पंप सेट के लिए डीजल ले जाने की समस्या, किसान बेबस

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि उनके पास स्वयं का ट्रैक्टर नहीं है। ऐसे में वे खेतों में चल रहे पंप सेट (इंजन) की सिंचाई के लिए डीजल कैसे लेकर जाएं? किसानों ने बताया कि उनके खेतों और पेट्रोल पंप के बीच की दूरी लगभग 4 से 5 किलोमीटर है। इतनी दूरी पर बिना गैलन या ड्रम के डीजल ले जाना पूरी तरह असंभव है, जिसके कारण उनकी फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच रही हैं।

किसानों की मांग

आंदोलनरत किसानों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि वर्तमान में खेती-किसानी की अनिवार्य जरूरतों और सिंचाई संकट को देखते हुए गैलन में डीजल देने की तत्काल अनुमति प्रदान की जाए, ताकि किसानों का सिंचाई कार्य प्रभावित न हो सके।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, जाम खुलवाने के प्रयास जारी

सड़क जाम और भारी हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आक्रोशित किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराने और मामले का उचित समाधान निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रशासन स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने और सिसवा-घुघली मार्ग पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराने में जुटा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.