संभल: ईसमपुर डांडा के चिराग यादव का भारतीय सेना में चयन, गांव में जश्न का माहौल

संभल

संभल जनपद के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईसमपुर डांडा निवासी व स्वतंत्र पत्रकार प्रकाश वीर यादव के पुत्र चिराग यादव का भारतीय सेना में चयन हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईसमपुर डांडा निवासी व स्वतंत्र पत्रकार प्रकाश वीर यादव के पुत्र चिराग यादव का भारतीय सेना में चयन हो गया है। चिराग की इस शानदार सफलता की सूचना मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और परिजनों सहित ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल है।

मिठाई बांटकर और पटाखे चलाकर मनाया गया जश्न

जैसे ही चिराग के सेना में भर्ती होने की आधिकारिक खबर गांव पहुंची, वैसे ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके निवास पर पहुंचकर बधाई दी। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां बांटीं और पटाखे जलाकर जश्न मनाया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी चिराग यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बचपन से था देश सेवा का जज्बा

परिजनों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि चिराग का बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा और सेवा करने का सपना था, जिसे उसने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर सच कर दिखाया है। ग्रामीणों का कहना है कि चिराग ने सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे आज पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

चिराग यादव की इस गौरवमयी उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें व उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Voice Of News 24