बुलन्दशहर पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार, शराब, जुआ और नशीले पदार्थ बरामद

बुलंदशहर

बुलन्दशहर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र, शराब, जुआ और मादक पदार्थों के कई मामलों का खुलासा किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र, शराब, जुआ और मादक पदार्थों के कई मामलों का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई में 2 मुकदमे दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 2 अवैध तमंचे और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

 

वहीं अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए चलाए गए अभियान में 5 मुकदमे दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 52.5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने के आरोप में 1 मुकदमा दर्ज कर 1 आरोपी पकड़ा गया, जिसके पास से 260 रुपये नकद मिले। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में 2 मुकदमे दर्ज कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 230 ग्राम गांजा और 300 नशीली एल्प्राजोलम गोलियां बरामद हुईं।

 

इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 949 वाहनों का ई-चालान कर 39,000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। BNS की धारा 170 के तहत 59 और धारा 126/135 के तहत 108 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 39 विवेचनाओं का निस्तारण करते हुए 10 वांछित और वारंटी आरोपियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की। यह जानकारी मीडिया सेल बुलन्दशहर द्वारा 28 मई, 2026 को जारी की गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.