डिबाई: वीर सावरकर जयंती पर भाजपा नेत्री खुशबू सिंह ने दी श्रद्धांजलि, कहा ‘बदलेगा डिबाई, विकास की नई राह चुनेगा डिबाई’

डिबाई, बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र डिबाई की भाजपा नेत्री समर्पित कार्यकर्ता खुशबू सिंह ने स्वातंत्र्य वीर, प्रखर राष्ट्रवादी, महान चिंतक एवं अद्वितीय क्रांतिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र डिबाई की भाजपा नेत्री समर्पित कार्यकर्ता खुशबू सिंह ने स्वातंत्र्य वीर, प्रखर राष्ट्रवादी, महान चिंतक एवं अद्वितीय क्रांतिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र डिबाई की भाजपा नेत्री समर्पित कार्यकर्ता खुशबू सिंह ने स्वातंत्र्य वीर, प्रखर राष्ट्रवादी, महान चिंतक एवं अद्वितीय क्रांतिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रभक्ति और त्याग सदैव करता रहेगा प्रेरित

इस अवसर पर वीर सावरकर जी के योगदान को याद करते हुए खुशबू सिंह ने कहा कि माँ भारती की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए वीर सावरकर जी का अद्वितीय त्याग, अदम्य साहस और प्रखर राष्ट्रभक्ति सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रेखांकित किया कि सावरकर जी के विचार और राष्ट्रसेवा का संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सच्चे मार्गदर्शक की भूमिका निभाता रहेगा।

बदलेगा डिबाई” के नारे के साथ मिशन 2027 का संकल्प

68 विधानसभा क्षेत्र डिबाई से मिशन 2027 की तैयारियों में जुटीं भाजपा नेत्री खुशबू सिंह ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने “बदलेगा डिबाई, विकास की नई राह चुनेगा डिबाई” का नारा देते हुए कहा कि क्षेत्र को एक ‘विकसित डिबाई’ के रूप में स्थापित करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास को ही अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

 

Voice Of News 24