महराजगंज: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, अधिकारियों की छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिससे क्षेत्र के खनन माफियाओं के होश उड़े हुए हैं।

मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, छापेमारी से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा के नेतृत्व में राजस्व और खनन विभाग की टीम ने क्षेत्र में औचक छापेमारी की। इस दौरान ग्राम भगवंतनगर परसिया में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

SDM की सख्त चेतावनी सीज के साथ लगेगा भारी जुर्माना

फरेंदा उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम और खनन अधिकारी लगातार क्षेत्र में अवैध मिट्टी व बालू खनन की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों को तत्काल सीज किया जाएगा।दोषियों के खिलाफ न सिर्फ कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

राजस्व की चपत और पर्यावरण को नुकसान

स्थानीय जानकारों और अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के अवैध खनन से न केवल उत्तर प्रदेश सरकार को भारी राजस्व की हानि होती है, बल्कि ओवरलोड वाहनों के कारण ग्रामीण सड़कें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इसके साथ ही बिना मानक के होने वाला यह खनन स्थानीय पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ है।प्रशासन की इस मुस्तैदी के बाद से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के बीच हड़कंप का माहौल है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.