बुलंदशहर: ग्राम सूरजपुर मखैना में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूरजपुर मखैना में गुरुवार को ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व बेहद शांतिपूर्ण, अकीदत और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूरजपुर मखैना में गुरुवार को ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व बेहद शांतिपूर्ण, अकीदत और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गांव स्थित ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और बारगाहे-इलाही में हाथ उठाकर देश व क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी।

ईदगाह पर नमाज के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उप निरीक्षक दानिश अंसारी अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। उनके साथ कांस्टेबल हेमंत जुरैल, कांस्टेबल ओंकार सिंह तथा चौकीदार करण सिंह ने मोर्चा संभालते हुए पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था संभाली, जिसके चलते नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।

इस दौरान व्यवस्था को बेहतर बनाने में ग्राम प्रधान जान मोहम्मद, डॉक्टर आविद हुसैन, आरिफ गुरु, शानू खान, इदरीश और मोहम्मद हसनैन खान सहित तमाम ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। नमाज से पूर्व मस्जिद के मौलाना ने अकीदतमंदों को ईद-उल-अजहा के महत्व, त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देते हुए धार्मिक एवं सामाजिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया।

ग्राम सूरजपुर मखैना में हर पर्व की तरह इस बार भी हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सभी समुदाय के लोग हमेशा से हर त्योहार मिलजुल कर मनाते आ रहे हैं, जिससे यहां का आपसी प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द लगातार और मजबूत हो रहा है।

 

Voice Of News 24