बिजनौर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, क्षेत्र में दिखी कौमी एकता की मिसाल

बिजनौर

बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात के अंतर्गत आने वाले कस्बा कोटकादर में सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बेहद अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात के अंतर्गत आने वाले कस्बा कोटकादर में सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बेहद अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह ठीक 8 बजे पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई।

नमाज के बाद बारगाहे-इलाही में हाथ उठाकर अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन, चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान ईदगाह परिसर नमाजियों से पूरी तरह गुलजार नजर आया। नमाज संपन्न होने के बाद छोटे-छोटे बच्चों और बड़ों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। दूर-दराज से आए लोगों ने भी सरकारी गाइडलाइंस और नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए निर्धारित स्थल पर ही नमाज अदा की।

त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन बेहद मुस्तैद दिखा। पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा, जिसके चलते पूरे कस्बे से किसी भी अप्रिय घटना या विवाद की खबर सामने नहीं आई। ईद के इस पावन मौके पर क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी स्नेह की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर त्योहार की खुशियां बांटीं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.