रामघाट: स्वामी पूर्णानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामबाबू यादव का निधन, क्षेत्र में शोक

बुलंदशहर

रामघाट डिबाई स्वामी पूर्णानंद इंटर कॉलेज, चिरौरी तालूका जरगवां की प्रबंध समिति के प्रबंधक रामबाबू यादव (54 वर्ष) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामघाट डिबाई स्वामी पूर्णानंद इंटर कॉलेज, चिरौरी तालूका जरगवां की प्रबंध समिति के प्रबंधक रामबाबू यादव (54 वर्ष) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पुत्र व किसान नेता उपेंद्र यादव द्वारा उनका लगातार उपचार कराया जा रहा था, लेकिन शनिवार सुबह अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने से उनका प्राणांत हो गया। रामबाबू यादव लगातार दूसरी बार विद्यालय समिति के प्रबंधक चुने गए थे और क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार व सामाजिक कार्यों में बेहद सक्रिय रहते थे।

शनिवार दोपहर रामघाट गंगा घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव, विभिन्न ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने घाट पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। क्षेत्रीय जनता ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.