अमरोहा में भीषण हादसा: रामायण पाठ के दौरान मंदिर में घुसा बेकाबू ट्रेलर, मासूम समेत 3 श्रद्धालुओं की मौत; हाईवे पर हंगामा

अमरोहा

अमरोहा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोठी खिदमतपुर गांव में मंगलवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमरोहा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोठी खिदमतपुर गांव में मंगलवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ सड़क किनारे स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे रामायण पाठ के दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर (डंपर) अचानक दीवार तोड़ते हुए मंदिर परिसर के भीतर जा घुसा। ट्रेलर ने वहां पूजा-अर्चना और रामायण पढ़ रहे श्रद्धालुओं को बेरहमी से रौंद दिया। इस हृदयविदारक घटना में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

रामायण पाठ के दौरान मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोठी खिदमतपुर गांव के हनुमान मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन चल रहा था। मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मंदिर में मौजूद थे। इसी दौरान हाईवे पर काट की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने नियंत्रण खो दिया और वह सीधे मंदिर की दीवार ढहाते हुए अंदर घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का फाल्ट हो गया और चारों तरफ अंधेरा छा गया। हादसे के बाद चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

इस भीषण हादसे में नारायणपुर गांव निवासी महिपाल सैनी 47, छाई गांव निवासी परम सिंह 60 और अपनी नानी के घर आए 5 वर्षीय मासूम आर्यन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया गया।

आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम, पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। पीड़ित परिवार आरोपी ड्राइवर की तत्काल गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। करीब एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज हंगामे के बाद देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शौकेंद्र बालियान, सीओ अवधभान भदौरिया और नौगावां सादात की एसडीएम सुनीता सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी  नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने भी जिला अस्पताल और घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.