बुलंदशहर: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर

जिला बुलंदशहर की तहसील खुर्जा क्षेत्र के गांव आसफपुर में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जिला बुलंदशहर की तहसील खुर्जा क्षेत्र के गांव आसफपुर में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खुर्जा CO शोभित कुमार ने बताया कि थाना खुर्जा पर सूचना मिली थी कि गांव आसफपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी पति रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में रविन्द्र ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी शिवानी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हैं, इसी शक के चलते उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मोहल्ला निवासियों के अनुसार रविन्द्र और शिवानी की शादी करीब 4 वर्ष पहले हुई थी।

 

Voice Of News 24