बागपत में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप: कूलर ठीक करने को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत, आरोपी फरार

बागपत

बागपत जनपद के थाना बड़ौत क्षेत्र के ग्राम हिलवाड़ी में सोमवार, 25 मई 2026 को कूलर ठीक कराने के मामूली विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के थाना बड़ौत क्षेत्र के ग्राम हिलवाड़ी में सोमवार, 25 मई 2026 को कूलर ठीक कराने के मामूली विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिलवाड़ी गांव निवासी बबलू ने अपना कूलर ठीक करने के लिए गांव के ही चंद्रपाल को दिया था। चंद्रपाल द्वारा कूलर ठीक करने के बाद उसमें दोबारा खराबी आ गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच लाठी-डंडे चल गए और मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घायल चंद्रपाल को परिजनों द्वारा आनन-फानन में तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रपाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बड़ौत थाना पुलिस ने भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पीड़ित पक्ष से मिली लिखित तहरीर के आधार पर थाना बड़ौत में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत ने बताया

“कूलर ठीक कराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें चंद्रपाल नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मुख्य अभियुक्त बबलू की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वर्तमान में गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।”

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.