बलिया
बलिया जनपद के गुरुद्वारा रोड स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में 26 मई को संगठन के वरिष्ठ स्तंभ स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल जी की पुण्यतिथि को “प्रेरणा दिवस” के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के गुरुद्वारा रोड स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में 26 मई को संगठन के वरिष्ठ स्तंभ स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल जी की पुण्यतिथि को “प्रेरणा दिवस” के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल और जिला मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा व जिला अध्यक्ष मंजय सिंह, और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह व जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल ने भी सहभागिता की।
व्यापारी नेता राहुल कुमार गुप्ता, विनोद वर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता और काशी नाथ वर्मा सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय अग्रवाल के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने उनके जीवन और व्यापारिक समाज के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
फरेन्दा: पेट्रोल-डीजल किल्लत पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम सख्त; पंप मालिकों और सीओ संग की बैठक, अवैध भंडारण पर लगाया पूर्ण प्रतिबंधhttps://t.co/p20nqmy0Du
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 26, 2026























