बुलंदशहर:भारतीय किसान संघ की अरनिया-खुर्जा खंड की संयुक्त बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में भारतीय किसान संघ के अरनिया और खुर्जा खंड की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक खुर्जा खंड अध्यक्ष मनोज सोलंकी के आवास पर आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भारतीय किसान संघ के अरनिया और खुर्जा खंड की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक खुर्जा खंड अध्यक्ष मनोज सोलंकी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी ने किया।बैठक में प्रवास पर आए प्रांत महामंत्री डॉ. कुलदीप ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना होगा।

चर्चा के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सभी कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान संघ से जोड़ा जाएगा।

जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर शासन-प्रशासन स्तर पर ज्ञापन और आवश्यक कार्यवाही के माध्यम से समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

जिला कोषाध्यक्ष एवं अरनिया खंड प्रभारी विजय गुप्ता ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार, अरनिया खंड अध्यक्ष योगेश राघव, उपाध्यक्ष विकास पंडित, खुर्जा खंड अध्यक्ष मनोज सोलंकी, खंड मंत्री राजेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.