सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा जी एन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने भारी पुलिस बल के साथ सिद्धार्थनगर कस्बे के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने आम जनता और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का पुख्ता एहसास कराया।

बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रूट मार्च

त्योहार के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से यह पैदल गश्त की गई। रूट मार्च के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ आईपीएस अधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौजन्य और प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय राय भी पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों का यह काफिला कस्बे के मुख्य चौराहों, व्यस्त बाजारों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा।

व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से किया सीधा संवाद

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया और कहा कि पुलिस प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शांति और सौहार्द से मनाएं त्योहार: जिला प्रशासन

अधिकारियों ने आमजन से वार्ता करते हुए अपील की कि आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तरीके से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें। अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

त्योहार को लेकर पूरे जिला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और शांति समितियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी रहे।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.