सहारनपुर: अवैध संबंधों के रोड़े बने पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को शाकंभरी विहार तिराहे के पास से धर दबोचा।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है

समरयाब उर्फ समरा (पुत्र अब्दुल हसन) – निवासी: ग्राम ताहरपुर, थाना कोतवाली देहात।

अफसाना (पत्नी स्वर्गीय मुशाद) – निवासी: ग्राम ताहरपुर, थाना कोतवाली देहात।

अवैध संबंध और घरेलू कलह बनी हत्या की वजह

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी समरयाब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसके मृतक मुशाद की पत्नी अफसाना के साथ काफी लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जिसके कारण उसका मुशाद के घर आना-जाना था।

कुछ समय पहले मुशाद को दोनों के अवैध संबंधों पर शक हो गया था, जिसे लेकर घर में लगातार विवाद रहने लगा। इसके अलावा मुशाद नशे का आदी था और नशे की लत के कारण घर का सामान भी बेच देता था, जिससे उसकी पत्नी अफसाना काफी परेशान रहती थी।

शराब पिलाकर गमछे से घोंटा गला

पूछताछ में सामने आया कि करीब एक सप्ताह पहले अफसाना ने अपने प्रेमी समरयाब के साथ मिलकर मुशाद को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के मुताबिक, 20 मई  को समरयाब ने मुशाद को शराब पीने के बहाने गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में बुलाया। जब मुशाद अत्यधिक नशे की हालत में आ गया, तो समरयाब ने गमछे से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस की अग्रिम कार्रवाई

थाना सदर बाजार पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में सराहना हो रही है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.