सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार

बेहट

सहारनपुर जनपद में नशे के सौदागरों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना बेहट पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद में नशे के सौदागरों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना बेहट पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आपस में भाई-बहन बताए जा रहे हैं।

भोजेवाला मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी, भाई-बहन के पास से मिली स्मैक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा नशा मुक्ति और अवैध दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीखित के नेतृत्व में बेहट पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

तभी पुलिस ने सटीक इनपुट के आधार पर भोजेवाला मोड़ पानसर रोड (खडंजा रिढी मोहिउद्दीनपुर) से दो संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से कुल 20.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

सरफराज के पास से बरामदगी: 11.10 ग्राम स्मैक

रुबी के पास से बरामदगी: 09 ग्राम स्मैक

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

सरफराज, पुत्र – मतलूब उर्फ कल्लू (निवासी – ग्राम रिढी मोहिद्दीनपुर, थाना बेहट, सहारनपुर)।

रुबी, पुत्री – मतलूब उर्फ कल्लू (निवासी – ग्राम रिढी मोहिद्दीनपुर, थाना बेहट, सहारनपुर)।

मुख्य आरोपी सरफराज का लंबा है आपराधिक इतिहास

पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त सरफराज एक शातिर और पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ थाना बेहट और थाना फतेहपुर में पहले से ही हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी देने और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 4 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इस नई गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ बेहट थाने में मु0अ0सं0 216/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक और नया मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये लोग स्मैक कहाँ से खरीद कर लाते थे और क्षेत्र में किन-किन लोगों को सप्लाई करते थे । नशे के इस पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त किया जाएगा। फिलहाल, कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.