जौनपुर में बड़ी मुठभेड़: चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड का मुख्य आरोपी ₹1 लाख का इनामी रवि यादव ढेर, थाना प्रभारी जख्मी

जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी आपराधिक खबर सामने आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी आपराधिक खबर सामने आ रही है। जिले के बहुचर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने रविवार की देर रात एक भीषण मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में लाइन बाजार थाना प्रभारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए हैं। वहीं, रवि यादव का एक मुख्य साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गोरारी इलाके में हुई थानों की फोर्स की घेराबंदी

प्राप्त विवरण के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लाख का इनामी और शातिर अपराधी रवि यादव अपने साथी के साथ क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही स्वाट टीम और कई थानों की पुलिस फोर्स ने संयुक्त रूप से खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी इलाके में मोर्चा संभाल लिया और चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर सीधे ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

थाना प्रभारी के हाथ में लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ इनामी

बदमाशों द्वारा अचानक की गई इस दुस्साहसिक फायरिंग में एक गोली लाइन बाजार के थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में जा लगी, जिससे वे लहूलुहान हो गए। वहीं एक अन्य गोली दूसरे पुलिसकर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग में एक गोली सीधे मुख्य बदमाश के सीने में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित: पुलिस टीम ने जब पास जाकर देखा तो तड़प रहा बदमाश एक लाख का इनामी रवि यादव था। पुलिस आनन-फानन में उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

क्या था चर्चित आजाद बिंद हत्याकांड?

विदित हो कि इसी वर्ष एक मई को बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा में सरेराह गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। इस मामले में पुलिस प्रदीप बिंद, रवि यादव और शोले राजभर को मुख्य आरोपी मानते हुए सरगर्मी से तलाश कर रही थी और इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

प्रशासन का बयान

जौनपुर पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि इस कुख्यात हत्याकांड के बाद से ही अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी था। रवि यादव के मारे जाने के बाद अब पुलिस की कई टीमें फरार दूसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने जनता को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दूसरे फरार आरोपी को भी सलाखों के पीछे या अंजाम तक पहुंचा दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी व विधिक कार्रवाई में जुट गई है।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.