ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि 27 मई को, मनेगा ग्रामीण पत्रकारिता दिवस

बुलंदशहर 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि आगामी 27 मई को पूरे प्रदेश के साथ-साथ बुलंदशहर में भी ‘ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि आगामी 27 मई को पूरे प्रदेश के साथ-साथ बुलंदशहर में भी ‘ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला कार्यालय में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

ग्रामीण पत्रकारों के पथ-प्रदर्शक थे बाबू बालेश्वर लाल: जिलाध्यक्ष

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल केवल एक संगठन के संस्थापक ही नहीं थे, बल्कि वह ग्रामीण पत्रकारों के सच्चे पथ-प्रदर्शक थे। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में काम करने वाले पत्रकारों को एक मजबूत पहचान और मंच दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि हम सभी के लिए पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखने और संगठन के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का एक बड़ा अवसर है।

जिला कार्यालय पर होगी श्रद्धांजलि सभा

संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि 27 मई को जिला कार्यालय पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संस्थापक को नमन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सभा में संगठन की जनपद कार्यकारिणी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य और समस्त तहसीलों के पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल होकर अपने विचार साझा करेंगे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.