एक्शन मोड में कप्तान: एसपी बलरामपुर ने आधी रात को पिकेट प्वाइंटों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में 24/25 मई 2026 की मध्य रात्रि को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अचानक सड़कों पर उतरकर सर्किल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ड्यूटी और पिकेट प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया। कप्तान के इस औचक दौरे से देर रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप का माहौल रहा।

बहादुरपुर पिकेट पर जांची मुस्तैदी

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार विशेष रूप से बहादुरपुर ड्यूटी व पिकेट प्वाइंट पर पहुंचे। उन्होंने आधी रात को चिलचिलाती गर्मी के बीच मुस्तैद जवानों की कार्यकुशलता, सतर्कता और गश्त प्रणाली का बेहद बारीकी से अवलोकन किया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके मुस्तैदी स्तर को परखा।

अवांछनीय गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश

रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसपी विकास कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए रात के समय मुख्य मार्गों और चौराहों से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की कड़ाई से चेकिंग की जाए।अवांछनीय और संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए गश्त प्रणाली को और अधिक गतिशील किया जाए। किसी भी आपातकालीन स्थिति या सूचना पर पुलिस रिस्पांस टाइम न्यूनतम होना चाहिए, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: एसपी

कप्तान ने दो टूक शब्दों में मातहतों को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त के दौरान किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी पॉइंटों पर तैनात पुलिस बल 24 घंटे पूरी सतर्कता के साथ अलर्ट मोड पर रहे।

इस औचक निरीक्षण के दौरान सर्किल नगर क्षेत्र के संबंधित थाना प्रभारियों सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.