राजघाट में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, एसपी देहात, एसडीएम ने मोटरबोट से परखा ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था

राजघाट (बुलंदशहर) 

जनपद बुलंदशहर के राजघाट में गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी: एसपी देहात, एसडीएम ने मोटरबोट से गंगा घाटों का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के तीर्थ स्थल राजघाट में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। ब्रह्म मुहूर्त से ही बांके बिहारी घाट, दुर्गा देवी घाट और पक्के घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

स्नान के दौरान ‘जय गंगे’ के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। उन्होंने सत्यनारायण भगवान की कथा का स्मरण किया और मां गंगा की आरती उतारी। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी देहात, एसडीएम मनीष कुमार, नरौरा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार और राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में तैनात रहे। बुलंदशहर एसपी देहात और डिबाई एसडीएम ने गंगा घाट पर मोटरबोट से लगातार निगरानी की, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मेले में जगह-जगह गोताखोरों की व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
इस अवसर पर डिबाई, अलीगढ़, हाथरस, सासनी, मथुरा, बहजोई, अतरौली, गोधा और धनारी सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजघाट पहुंचे थे। स्नान के उपरांत, भक्तों ने घाट पर बैठे ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा भी दी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.