अनूपशहर में सराहनीय क़दम बना चर्चा का केंद्र, गंगा दशहरा के अवसर पर तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का हुआ आयोजन, पिलाया गया शरबत, श्रद्धालुओं ने जताया आभार 

अनूपशहर (बुलंदशहर)

जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही शरबत भी पिलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में आज गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर स्थानीय नगर अनूपशहर तहसील पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी अतुल बंसल, मोहित गर्ग, दीपक फौजी, जयपाल सिंह, दिनेश शर्मा, अशोक चौधरी सहित अन्य समाजसेवियों के द्वारा नगर के हजारों महिला पुरुष बच्चों के लिए भंडारे खास इंतजाम किया गया और सभी को जलपान तथा भोजन कराया गया।

इतना ही नहीं, अनूपशहर क्षेत्र में ही जीपी स्कूल के शर्मा एवं अन्य लोगों द्वारा भी डिग्री कॉलेज के सामने खास इंतजाम किया गया। लोगों को शरबत पिलाया गया। एक तरफ भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं ने शरबत पीकर राहत भरी सांस लिय। वहीं दूसरी तरफ आयोजकों और शरबत पिलाने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.