बुलंदशहर : गंगा दशहरे पर ग्रामीण युवाओं की बड़ी पहल : सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत और ठंडा पानी 

बुलंदशहर 

जनपद बुलंदशहर में गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर ग्रामीण युवाओं ने लगाया सेवा शिविर, राहगीरों को बांटा ठंडा शरबत और पानी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के नारायणपुर गांव में गंगा दशहरे के अवसर पर हिम्मतगढी के ग्रामीण युवाओं द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए युवाओं ने राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत व पानी वितरित कर राहत पहुंचाई।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, सड़क किनारे लगाए गए इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत और ठंडे पानी का लाभ उठाया। राहगीरों ने युवाओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि तेज धूप और गर्मी में यह कार्य बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक है।

ग्रामीण संजीव शर्मा , ललित शर्मा, बंटी ने बताया कि गांव के युवा हर वर्ष गंगा दशहरे पर एकजुट होकर यह सेवा कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.