अनूपशहर: बिरोली मंडल में भाजपा शक्ति केंद्रों की मासिक बैठक देर रात तक चली, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर दिया जोर

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के भारतीय जनता पार्टी के बिरोली मंडल में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने के उद्देश्य से शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण मासिक बैठक कल देर रात तक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारतीय जनता पार्टी के बिरोली मंडल में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने के उद्देश्य से शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण मासिक बैठक कल देर रात तक आयोजित की गई। यह संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालोर के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।

एक साथ कई शक्ति केंद्रों पर जुटी कार्यकर्ताओं की टोली

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालोर ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार यह बैठक एक साथ कई प्रमुख शक्ति केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके तहत आहार, दरावर, हसनपुर और चारोरा शक्ति केंद्रों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर शक्ति केंद्रों और बूथों को पूरी तरह सक्रिय करना तथा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय को और अधिक प्रगाढ़ बनाना रहा।

संगठनात्मक मजबूती और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ है। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें और जन-जन से सीधा संपर्क स्थापित करें।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मैराथन बैठक में मुख्य रूप से पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे मण्डल उपाध्यक्ष कल्याण सिंह, दिनेश कुमार शर्मा (आहार शक्ति केंद्र),अजय प्रधान,ईश्वर सिंह (जिला मंत्री, बजरंग दल)एकांत गिरी (मंडल महामंत्री),पुष्पेन्द्र कुमार (मीडिया प्रभारी) इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.