गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब: संभल के गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संभल

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जनपद संभल और आस-पास के प्रसिद्ध गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जनपद संभल और आस-पास के प्रसिद्ध गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे और गंगा मैया के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इन प्रमुख घाटों पर रही भारी भीड़

पर्व को लेकर क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

हरि बाबा धाम घाट,राजघाट और नरौरा घाट,असदपुर गंगा घाट,साधु मढ़ी और कछला गंगा घाट इन सभी स्थलों पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं थी। घाटों के आस-पास लगे मेलों में भी बच्चों और महिलाओं की भारी चहल-पहल दिखाई दी।

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, कप्तान ने संभाली कमान

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए।घाटों पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवानों की भारी तैनाती की गई। गहरे पानी में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नदी में मजबूत बैरिकेडिंग कराई गई और कुशल गोताखोरों को बोट के साथ तैनात रखा गया।

अधिकारियों ने किया हवाई व स्थलीय निरीक्षण

मेले की व्यवस्थाओं में कोई चूक न हो, इसके लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुद विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू रखा जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.