बुलंदशहर :गंगा दशहरा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,एसपी ग्रामीण व सीओ अनूपशहर ने किया घाटों का स्थलीय निरीक्षण

बुलंदशहर

आगामी गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगामी गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन और क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से अनूपशहर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

प्रमुख घाटों का किया दौरा, परखीं व्यवस्थाएं

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने अनूपशहर स्थित प्रसिद्ध मस्तराम घाट, आहार क्षेत्र के ऐतिहासिक अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट और सिद्ध बाबा घाट का व्यापक भ्रमण किया। अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा के मानकों को देखा और जल स्तर के अनुसार की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की।

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर विशेष फोकस

अधिकारियों ने मुख्य रूप से व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

घाटों पर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।भीड़ नियंत्रण व यातायात प्रबंधन घाटों पर आने-जाने वाले रास्तों पर भीड़ न जुटे और वाहनों की पार्किंग सुचारू रूप से हो, इसके लिए खाका तैयार किया गया।

लाइटिंग और पुलिस बल शाम के समय घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने की बात कही गई।

एसपी ग्रामीण और सीओ अनूपशहर ने संबंधित थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि गंगा दशहरा के दौरान ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रह जाए, इसके लिए पुलिस 24 घंटे पूरी तरह सतर्क और एक्टिव मोड पर रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.