संभल
संभल जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने एक अनूठा और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने एक अनूठा और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
एसपी ने जिले में अमूमन उपनिरीक्षकों के जिम्मे रहने वाली पुलिस चौकियों की कमान इस बार योग्यता के आधार पर पांच हेड कांस्टेबलों और पांच महिला उपनिरीक्षकों को सौंपी है। शुक्रवार देर शाम करीब 7:00 बजे जारी किए गए इस सरकारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।
#संभल में बड़ा प्रयोग: 5 हेड कांस्टेबल बने चौकी प्रभारी, 5 महिला दरोगाओं को भी मिली कमान; एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जारी किया आदेश pic.twitter.com/CqnuQ0Sywv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 23, 2026






















