महराजगंज: बृजमनगंज के धानी बाजार में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे कई लोग घायल, वीडियो वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धानी बाजार में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धानी बाजार में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे निकल आए और बाजार के बीचों-बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, मौके पर मौजूद किसी राहगीर द्वारा बनाया गया इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाजार में मची अफरा-तफरी, लाठियों से हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की धानी बाजार में किसी बात को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। शुरुआत में उनके बीच तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से दर्जनों लोग लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर टूट पड़े।

सार्वजनिक बाजार में दिनदहाड़े हुई इस हिंसक झड़प से वहां मौजूद व्यापारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.