लखीमपुर खीरी: मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के खीरी पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के खीरी पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, नकहा निवासी ज्ञानू यादव (पुत्र पप्पू यादव) के खिलाफ शिवानी नामक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में धारा 109(1) बीएनएस (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज था। बुधवार रात करीब 11:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अमृतागंज से लहरपुर की तरफ जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की।

अमृतागंज पुलिया के पास खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.