सुभानपुर लहटोरिया में भागवत कथा: गोपी प्रेम और रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

औरैया

औरैया जनपद के न्याय पंचायत घसारा के सुभानपुर लहटोरिया स्थित श्री जी कुंज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गुरुवार को गोपी प्रेम और रुक्मणी विवाह प्रसंग का अत्यंत सुंदर वर्णन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के न्याय पंचायत घसारा के सुभानपुर लहटोरिया स्थित श्री जी कुंज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गुरुवार को गोपी प्रेम और रुक्मणी विवाह प्रसंग का अत्यंत सुंदर वर्णन किया गया। कथा के दौरान पूरा परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भगवान की लीलाओं का श्रवण कर भक्ति रस में सराबोर हो गए।

इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन महामण्डलेश्वर महाराज बलराम दास, जानकी दास महाराज एवं उद्धव दास महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हो रहा है। कथाव्यास ने प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि गोपियों का भगवान श्रीकृष्ण के प्रति निष्काम प्रेम भक्ति का सर्वोच्च शिखर है। वहीं, रुक्मणी विवाह प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, प्रेम और अटूट समर्पण का संदेश दिया गया।

महामण्डलेश्वर बलराम दास महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की सच्ची प्रेरणा देती है। इस आयोजन में मुख्य यजमान (परीक्षित) विकास यादव एवं पूजा यादव सहित समस्त क्षेत्रीय जनता का विशेष सहयोग रहा। कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए बैठने एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है। आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.