महराजगंज चौक में वाहन चेकिंग का भारी विरोध: राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक बाजार में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही वाहन चेकिंग के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक बाजार में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही वाहन चेकिंग के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया। संगठन की मांग है कि स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए वाहन चेकिंग को चौक बाजार से हटाकर करीब दो किलोमीटर बाहर स्थानांतरित किया जाए।

जिला अध्यक्ष विशाल पुष्कर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाजार में देर रात तक व्यापारियों और आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में चेकिंग के नाम पर आम जनता का अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चौक पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं किया, तो संगठन इस मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से करेगा।

दूसरी ओर, मामले पर पक्ष रखते हुए थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि पुलिस द्वारा की जा रही यह जांच पूरी तरह से सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए है। इस प्रदर्शन के दौरान सतदेव, सूरज, रवीश, अजय, करण और शिवम सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.