सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर, 19 मई। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों तथा बेलगाम महंगाई के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर, 19 मई। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों तथा बेलगाम महंगाई के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।
गलत नीतियों के कारण जनता मजबूर: क़ाज़ी सुहेल अहमद
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद और महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरन शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता भीषण महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडरों के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि ने किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, कर्मचारी और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़कर रख दी है। रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई: अशोक गुप्ता
जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अनिल सिंह अन्नू और सादिक अहमद ने कहा कि आज फिर से ईंधन के दामों में बढ़ोतरी कर सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और आमजन के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष करेगी।
इसके साथ ही जिला महासचिव राजन श्रीवास्तव, सतीश चन्द्र त्रिपाठी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि खाद्य पदार्थों से लेकर परिवहन तक हर वस्तु महंगी होने से आम आदमी का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस के दाम तत्काल कम कर जनता को राहत दी जाए।
प्रदर्शन में भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजू
कलक्ट्रेट परिसर में हुए इस विशाल प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से बदरे आलम, जिल्ले गालिब, सुदामा प्रसाद, रियाज़ मनिहार, डॉ. प्रमोद कुमार, इश्तियाक चौधरी, संतोष त्रिपाठी, होरी लाल श्रीवास्तव, बीपत राम शर्मा, ओमप्रकाश दूबे, ज्योतिमा शुक्ला, मुकेश चौबे, रितेश त्रिपाठी, मोहम्मद याकूब, हरि प्रकाश, जोखन प्रजापति, संतोष चौधरी, शौकत अली, जुबैर खान, त्रियुगी शर्मा, भीखु गौड़, आलोक कुमार और उबैदर्रहमान सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एसएसबी ने निकाली ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जागरूकता रैली; गूंजे देशभक्ति के नारेhttps://t.co/2nEWCugej8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 19, 2026






















